अवैध शराब के गढ्ढे में छुपाकर रखे ड्रम में गिरकर डूबने से बच्चे की मौत

News Saga Desk

पूर्वी चंपारण : जिला में अवैध शराब कारोबारियों की करतूत ने एक चार वर्षीय मासुम बच्चे की जान ले ली।घटना जिले के सुगौली थाना क्षेत्र के दक्षिणी मानसिंघा पंचायत के वार्ड नंबर पांच में सिकरहना नदी के किनारे की है।जहां संचालित अवैध शराब भट्टियों में विनिर्मित शराब को ड्रम में रखकर गढ्ढे में छुपाकर रखा गया था,

जिसमे गिर कर डूबने से एक चार साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप व्याप्त है।लोगों मे काफी आक्रोश देखा जा रहा है।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सुगौली थाना पुलिस की टीम ने बच्चे के शव को अपनी अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है।

घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार सुगौली थाना क्षेत्र के दक्षिणी मानसिंघा पंचायत के वार्ड नंबर पांच में सिकरहना नदी में सरस्वती माता की प्रतिमा को विसर्जित करने लोग पहुंचे थे। जिसे देखने मोरेलाल सहनी का चार साल बेटा सुजय कुमार भी पहुंचा था।जहां अवैध शराब बनाने वाले ड्रम को गढ्ढे में छुपाकर पुआल से ढंक कर रखा गया था।

जिसमे गिरकर डूबने से उसकी मौत हो गई। वही घटना की सूचना मिलते ही एसपी ने मामले की तत्काल जांच व त्वरित कार्यवाही के लिए सदर डीएसपी शिखर चौधरी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर दिया है।साथ ही उन्होंने निर्देश दिया है कि उक्त शराब कारोबारी को चिन्हित कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाय।फिलहाल घटना को लेकर ग्रामीणो में आक्रोश व्याप्त है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More