दुष्कर्म कर हत्या मामले के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

News Saga Desk

किशनगंज : जिले के पोठिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने महज 5 दिनों के अंदर दो आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। किशनगंज पुलिस ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि मामला 1 फरवरी का है। 1 फरवरी को पोठिया थाना क्षेत्र के उदगाड़ा पंचायत भवन के पीछे मकई के खेत में एक नाबालिग का शव मिला था।

पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देशन में एसडीपीओ-2 मंगलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए पुलिस ने पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के शीतलपुर नया बस्ती निवासी जाकिर और पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के खैरबाड़ी निवासी मो. हैरत उर्फ राजा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार एफएसएल टीम की प्राथमिक जांच में दोनों आरोपी दोषी पाए गए हैं।

पुलिस अभी भी अन्य संदिग्ध आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। एसपी सागर कुमार ने केस के अनुसंधानकर्ता को पर्याप्त साक्ष्य जुटाकर जल्द से जल्द न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित करने का निर्देश दिया है। मामले की जांच अभी जारी है। टीम में एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार सिंह, पोठिया थानाध्यक्ष अंजय अमन, अवर निरीक्षक विपिन कुमार सिंह, सुजीत कुमार, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार, विकास कुमार, अखिलेश कुमार, तकनीकी सेल के इरफान व रवि रंजन शामिल थे।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More