मैट्रिक की परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक करने के आरोप में 5 वीडियोग्राफर पकड़े गए

 News Saga Desk

फारबिसगंज/अररिया : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा( मैट्रिक परीक्षा) के पहले दिन ही दूसरी पाली में प्रश्नपत्र लीक करने के आरोप में 5 वीडियोग्राफर पकड़े गए है।

बताया जा रहा है की परीक्षा की निगरानी के लिए तैनात पांच वीडियोग्राफरों को प्रश्नपत्र लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दंडाधिकारी ने जब इनकी गतिविधियों पर शक किया, तो उन्होंने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि ये ये वीडियोग्राफर परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र की तस्वीरें खींचकर मोबाइल के जरिए दूसरे परीक्षा केंद्रों पर भेज रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी वीडियोग्राफरों के रिश्तेदार उसी परीक्षा केंद्र में परीक्षा दे रहे थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि ये वीडियोग्राफर अपने रिश्तेदारों को परीक्षा में मदद पहुंचाने के लिए प्रश्नपत्र लीक कर रहे थे। बोर्ड के द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए थे और वही, कहां गया था की जिन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे, वहां वीडियोग्राफी की व्यवस्था किया गया था।

आदेश था की इन वीडियोग्राफरों को परीक्षा की वीडियो रिकॉर्डिंग करके जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम में भेजने की । लेकिन इन वीडियोग्राफरों ने वीडियो फुटेज अपने मोबाइल में कॉपी करके कंट्रोल रूम के साथ-साथ दूसरे परीक्षा केंद्रों पर भी भेज रहे थे। इसके बाद उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।

गिरफ्तार वीडियोग्राफरों को अनुमंडल कार्यालय लाया गया । जहां अनुमंडल पदाधिकारी – अनुमण्डल पुलिस अधिकारी और थानाध्यक्ष ने उनसे कड़ी से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार वीडियोग्राफरों ने स्वीकार किया कि उनके रिश्तेदार उसी परीक्षा केंद्र में परीक्षा दे रहे थे। वे अपने रिश्तेदारों को परीक्षा में मदद करने के लिए प्रश्नपत्र लीक कर रहे थे। संदर्भ में डीएसपी मुकेश कुमार साहा ने बताया की पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा की गिरफ्तार वीडियोग्राफरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सभी गिरफ्तार वीडियोग्राफर अररिया जिला के नरपतगंज प्रखंड के डुमरिया पंचायत वार्ड संख्या 10 के रहने वाले बताये जा रहे है । जिनके नाम है मनीष कुमार, आशीष कुमार, अमन कुमार, सोनू कुमार और अविनाश कुमार हैं।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More