समस्तीपुर रेल मंडल के अन्तर्गत चलने वाली 14005-14006 रद्द, कई गाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन

News Saga Desk

पटना : पूर्व मध्य रेलवे (पूमरे) के अन्तर्गत आने वाले समस्तीपुर मंडल ने कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन के साथ आज से 28 फरवरी कुछ को रद्द किया है।

समस्तीपुर रेल मंडल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जिन ट्रेनों का रद्दीकरण किया गया है, उनमें गाड़ी संख्या- 14005/14006 (सीतामढ़ी – आनंद विहार – सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस)। यह ट्रेन 19 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक रद्द रहेगी।

ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन:

गाड़ी संख्या- 15559 (दरभंगा – अहमदाबाद अंत्योदय एक्सप्रेस) 19 फरवरी 2025 को यह ट्रेन अपने नियमित मार्ग छपरा – बनारस – प्रयागराज – सतना – कटनी मुड़वारा – बीना के स्थान पर छपरा – गोरखपुर – बाराबंकी – लखनऊ – कानपुर – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जं – बीना के मार्ग से चलेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या- 12561(जयनगर – नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस) 19 फरवरी से 28 फरवरी तक अपने नियमित मार्ग छपरा – गोरखपुर – औंरिहार जं – प्रयागराज – कानपुर के स्थान पर छपरा – गोरखपुर – बाराबंकी – लखनऊ – कानपुर के रास्ते चलेगी।

गाड़ी संख्या 12562 (नई दिल्ली – जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस) 19 फरवरी से 28 फरवरी तक अपने नियमित मार्ग कानपुर – प्रयागराज – औंरिहार जं – गोरखपुर – छपरा के स्थान पर कानपुर – लखनऊ – बाराबंकी – गोरखपुर – छपरा के रास्ते चलेगी।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More