पप्पू यादव की भांजी डॉ. सोनी यादव समेत 4 की सड़क हादसे में मौत, महाकुंभ से लौट रहा था परिवार 

News Saga Desk

पूर्णिया। पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की भांजी डॉ. सोनी यादव समेत 4 लोगों की गुरुवार रात उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के बिरनो थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वे सभी प्रयागराज महाकुंभ स्नान से लौट रहे थे।

मृतकों में पप्पू यादव की भांजी डॉ. सोनी यादव, उनकी बुआ गायत्री देवी, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव विपिन मंडल और ड्राइवर सलाउद्दीन शामिल हैं। हादसा वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन हाईवे पर हुआ, जब उनकी कार खड़े ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। डॉ. सोनी के असिस्टेंट दीपक झा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शुरुआत में यह जानकारी सामने आई कि ड्राइवर को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ। दीपक झा ने गाड़ी चलाना शुरू किया, लेकिन कार साइड में खड़े गिट्टी लदे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ कासिमाबाद अनिल चन्द्र तिवारी, सदर SDM और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे। ट्रेलर से फंसी कार को बाहर निकालने के लिए पहले ट्रैक्टर मंगवाया गया, लेकिन जब कार बाहर नहीं निकली, तो क्रेन की मदद ली गई। साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद कार का गेट तोड़कर शवों और घायल को बाहर निकाला गया। डॉ. सोनी यादव पेशे से डॉक्टर थीं और जनता चौक रेलवे ढाला इलाके में अपने परिवार के साथ रहती थीं। उनके पति डॉ. मुकेश यादव भी डॉक्टर हैं। उनका निजी हॉस्पिटल “दुर्गा नर्सिंग होम” पूर्णिया के लाइन बाजार इलाके में स्थित है। हादसे के समय उनके पति और जुड़वां बेटे घर पर थे।
 


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More