BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा की CM नीतीश कुमार से अहम मुलाकात, विधानसभा चुनाव से पहले चर्चाएं तेज

News Saga Desk

पटना। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राजकीय अतिथिशाला में मुलाकात की। इस मौके पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत कई अन्य नेता भी मौजूद थे। बता दें कि यह मुलाकात बिहार विधान सभा चुनाव से पहले काफी अहम मानी जा रही है। वहीं, इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के चेहरे पर मुस्कान नजर आई, जो किसी सकारात्मक संवाद का संकेत दे रही थी। जानकारी हो कि जेपी नड्डा सोमवार को ही गया पहुंचे थे। इसके बाद वहां से पटना आकर उन्होंने सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।


Read More News

रांची में रामनवमी पर बिजली विभाग की एडवाइजरी, झांकियों की ऊंचाई 13 फीट तय, सुरक्षा के सख्त निर्देश

रांची : रामनवमी पर्व को लेकर राजधानी रांची में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच झारखंड बिजली वितरण...

Read More