तेजस्वी के खिलाफ राघोपुर से चुनाव लड़ सकते है प्रशांत किशोर

News Saga Desk

पूर्वी चंपारण। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर उदघोष यात्रा के दौरान गुरुवार को मोतिहारी पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारो को संबोधित करते हुए अपने चुनाव लड़ने के बारे में खुलासा किया और कहा कि अगर पार्टी तय करती है तो वह चुनाव जरूर लड़ेंगे, पार्टी का फैसला ही अंतिम फैसला होगा। वही पूछे जाने पर पीके ने बताया कि अभी जनसुराज में उम्मीदवारी के लिए लोग आवेदन कर रहे है। किसी कार्यकर्ता ने राघोपुर से चुनाव लड़ने के लिए उनके नाम से आवेदन किया है।राघोपुर से वर्तमान विधायक तेजस्वी यादव है और राघोपुर लालू परिवार का गढ़ माना जाता है।

शराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में शराबबंदी के नाम पर सिर्फ दुकान बंद है शराब नहीं, होम डिलीवरी की जा रही है। अगर बिहार में शराबबंदी सफल है और इससे ही विकास होता है तो पीएम मोदी को पूरे देश में शराबबंदी लागू कर देना चाहिए और नही तो कम से कम उत्तर प्रदेश में ही शराबबंदी लागू कर के देखना चाहिए।शराबबंदी नामक मिठाई सिर्फ बिहारवासियों को ही क्यों दिया जा रहा है? शराबबंदी से बिहार को लाखों करोड़ का नुकसान हो रहा शराबबंदी के कारण और यह पैसा सिर्फ अफसर नेताओं और माफियाओं के हाथ में जा रहा है।

उन्होने कहा कि एनडीए में सीएम फेस क्लियर नही है।एनडीए में दम है,तो स्पष्ट करे कि एनडीए के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होगे।उन्होने कहा कि बिहार में सरकार नीतीश कुमार नही चला रहे। वे महज एक चेहरा है और यह चेहरा भी नवंबर 2025 के बाद बदल जायेगा।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More