गर्भवती महिला सिपाही की सड़क हादसे में मौत, कार ने स्कूटी में मार दी थी टक्कर

News Saga Desk

पटना। पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र के बेली रोड में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक गर्भवती महिला सिपाही की मौत हो गई है। सिपाही अल्का अनुपम डायल 112 में पोस्टेड थी। सुबह में स्कूटी से ड्यूटी जा रही थी, इस दौरान एक कार ने ठोकर मार दी।

थानेदार ब्रजेश कुमार चौहान ने बताया कि घटना के बाद पुलिस की गाड़ी से महिला सिपाही को इलाज के लिए PMCH में एडमिट कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। महिला सिपाही गर्भवती थी। जच्चा- बच्चा दोनों की मौत हुई है।

महिला सिपाही का भाई उनको ऑफिस छोड़ने आ रहा था। विपरीत दिशा से आ रही कार ने ठोकर मार दी। मृतक अल्का अनुपम मोतिहारी जिला बल की थीं। पटना के कंकड़बाग महालही पकड़ी की रहने वाली थीं। उनके हसबैंड ATS में पदस्थापित हैं। डेपुटेशन पर पटना डायल 112 में थी। घटना पर IPS शीला ईरानी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। घटना के बाद बीच सड़क पर महिला सिपाही गिर गई और तड़पने लगी। वहां से गुजर रहे लोगों और कुछ महिलाओं ने उसे सड़क किनारे किया। 


Read More News

रांची में रामनवमी पर बिजली विभाग की एडवाइजरी, झांकियों की ऊंचाई 13 फीट तय, सुरक्षा के सख्त निर्देश

रांची : रामनवमी पर्व को लेकर राजधानी रांची में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच झारखंड बिजली वितरण...

Read More