राजगीर में पर्यटकों के लिए नई सौगात, CM नीतीश करेंगे जरासंध की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

News Saga Desk

राजगीर। बिहार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल राजगीर को एक ऐतिहासिक सौगात मिलने वाली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी 8 मार्च को राजगीर में महान मगध सम्राट और महाभारत काल के प्रमुख योद्धा जरासंध की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही सीएम स्मारक और नवनिर्मित पक्षीशाला का भी उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर जरासंध स्मारक स्थल को रंग-बिरंगे फूलों और विभिन्न पौधों से सजाया गया है, जिससे यह स्थल और भी आकर्षक नजर आ रहा है।

15 करोड़ की लागत से बना स्मृति पार्क

मिली जानकारी के अनुसार, जरासंध स्मृति पार्क में मगध सम्राट की यह भव्य 21 फीट ऊंची प्रतिमा 11 फीट ऊंचे पेडेस्टल पर स्थापित की गई है। प्रतिमा को ब्रास मेटल से तैयार किया गया है, जो पर्यटकों को आकर्षित करने का प्रमुख कारण बनेगा। इस स्मारक को 14.83 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 27 नवंबर 2022 को गंगा जल आपूर्ति योजना के शुभारंभ के दौरान जरासंध स्मारक बनाने की घोषणा की थी। यह स्मारक जेपी उद्यान के पास स्थित है, जिससे यह राजगीर के ऐतिहासिक महत्व को और बढ़ाता है।

जरासंध का ऐतिहासिक महत्व

जरासंध महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक थे और मगध के शक्तिशाली सम्राट थे। उनका जन्म मल्लव प्रदेश के राजा बलहाका के घर हुआ था। वे एक शक्तिशाली योद्धा थे और उनकी बड़ी पहचान थी

स्मारक में जरासंध की वीरता का चित्रण

बताया गया कि जरासंध स्मारक परिसर में भित्ति चित्रों के माध्यम से उनके जीवन की घटनाओं, जैसे उनके जन्म से लेकर मल युद्ध तक का चित्रण किया गया है। यह चित्रण पर्यटकों को राजगीर के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराएगा, जो इस स्थल पर आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों के लिए एक शैक्षिक अनुभव होगा। मुख्यमंत्री के इस कदम से राजगीर का पर्यटन क्षेत्र और अधिक समृद्ध होगा। इसके साथ ही यह स्थल इतिहास और संस्कृति के प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण गंतव्य भी बन जाएगा।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More