विधानसभा बजट सत्र का 7वां दिन आज, शिक्षा विभाग का बजट होगा पेश; विपक्ष का हंगामा जारी

News Saga Desk

पटना। बिहार में विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। आज यानी सोमवार को बजट सत्र का सातवां दिन है। आज सदन में थर्ड सप्लीमेंट्री बजट पर चर्चा की जाएगी। बता दें कि सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही के सेकेंड हाफ में बिहार के वित्त मंत्री सह डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बिहार विनियोग विधेयक 2025 को पेश करेंगे। 

शिक्षा विभाग का बजट होगा पेश

इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए शिक्षा विभाग का बजट भी आज सदन में पेश किया जाएगा। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में विपक्षी विधायकों और पार्षदों की लगातार सरकार पर तगड़ी आक्रमण की कोशिश के कारण, आज भी सदन में हंगामे के पूरे आसार हैं। विपक्ष लॉ एंड ऑर्डर और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में वे आज भी सवाल उठा सकते हैं। इसके साथ ही आज सदन की कार्यवाही के पहले हिस्से में प्रश्नकाल होगा। इसमें गृह विभाग, वित्त विभाग, उद्योग विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग और गन्ना उद्योग विभाग से जुड़े कुल 105 सवालों के जवाब संबंधित मंत्री देंगे।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More