दिनदहाड़े तनिष्क ज्वेलर्स में लूटपाट, गार्ड का हथियार भी लूट कर ले गए लुटेरे 

News Saga Desk

आरा। बिहार के भोजपुर जिले के आरा में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। आरा में अपराधियों ने तनिष्क शोरूम में लूटपाट की है। बता दें कि स्टाफ को बंधक बना कर अपराधियों ने इस लूट को अंजाम दिया है। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि अपराधी गार्ड का हथियार भी लूट ले गए हैं। यह तनिष्क शोरूम काफी भीड़-भाड़ वाले इलाके में स्थित है। हैरानी की बात है कि इतनी भीड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े अपराधियों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया और वो निकल गए लेकिन पुलिस हाथ मलती रह गई।

अपराधियों की संख्या सात बताई जा रही है। इनमें एक अपराधी ने मास्क लगाया था, जबकि अन्य सभी अपराधी मुंह खुला रखे थे। ग्राहक बनकर पहले तो अपराधी तनिक ज्वेलर्स में घुसे। इसके बाद फिर दो अपराधी घुसे, जिसके बाद हथियार के बल पर लूटपाट की गई है । इस दौरान मौजूद सेल्समैन रोहित कुमार को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। वहीं गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड मनोज ठाकुर के सर पर पिस्तौल तान उनके पास की दोनाली रायफल लूट ली गई। फिलहाल घटनास्थल पर एसपी राज भी पहुंच गए हैं।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More