लैंड फॉर जॉब : CBI से जुड़े मामले में लालू के बेटे तेज प्रताप व बेटी हेमा को जमानत

News Saga Desk

नई दिल्ली। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब घोटाले के सीबीआई से जुड़े मामले में आरोपित और बिहार के मुख्यमंत्री लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव और उनकी बेटी हेमा यादव को जमानत दे दी है। स्पेशल जज विशाल गोगने ने दोनों को पचास-पचास हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दिया है। काेर्ट ने इस मामले में 25 फरवरी को सीबीआई की ओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया था और तेज प्रताप यादव व बेटी हेमा यादव को समन जारी किया था। समन जारी होने के बाद दोनों आज कोर्ट में पेश हुए थे। सीबीआई ने 7 जून 2024 को इस मामले में अंतिम चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें 78 लोगों को आरोपित बनाया गया है। इन 78 आरोपिताें में से रेलवे में नौकरी पाने वाले 38 उम्मीदवार भी शामिल हैं।

ईडी ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में ईडी की ओर से अभी अभियोजन चलाने की अनुमति मिलना बाकी है। ईडी के मामले में कोर्ट ने 18 सितंबर 2024 को पहली पूरक चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए लालू यादव, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप समेत सात आरोपिताें को कोर्ट में पेश होने के लिए समन जारी किया था। ईडी के मामले में 7 मार्च 2024 को कोर्ट ने राबड़ी देवी, मीसा भारती, हीमा यादव और हृदयानंद चौधरी को नियमित जमानत दी थी। ईडी के मामले में हाई कोर्ट आरोपित अमित कात्याल को जमानत दे चुका है।

इस मामले में ईडी के पहले सीबीआई ने केस दर्ज की थी। सीबीआई से जुड़े मामले में कोर्ट ने 4 अक्टूबर 2023 को तेजस्वी यादव, लालू और राबड़ी को जमानत दी थी। कोर्ट ने 22 सितंबर 2023 को सीबीआई की ओर से दाखिल दूसरी चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। 3 जुलाई 2023 को सीबीआई ने पूरक चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट ने 27 फरवरी 2023 को इन तीनों समेत सभी रोपियों के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। 7 अक्टूबर 2022 को लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई ने लालू, राबड़ी और मीसा भारती समेत 16 आरोपिताें के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया था।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More