विधानपरिषद में बढ़ते अपराध पर सत्तापक्ष और विपक्ष में जबरदस्त भिड़ंत, CM ने किया RJD पर हमला

News Saga Desk

पटना। बिहार विधानपरिषद में आज अपराधों के बढ़ते मामलों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। विपक्षी सदस्य हंगामा करते हुए वेल में पहुंच गए और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। सत्ता पक्ष ने भी राजद को निशाने पर लिया, खासकर लालू-राबड़ी राज पर तीखा प्रहार किया। इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उठकर राजद पर हमला बोला और राबड़ी देवी पर भी कड़ी टिप्पणी की।

CM नीतीश ने दिया विपक्ष को जवाब

मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष को जवाब देते हुए कहा, “मैं आपसे विनती करता हूं कि कृपया अपनी सीट पर बैठ जाइए। अगर कोई हत्या हुई है, तो उसकी जांच होगी और हम आज ही आपको हर मामले की जानकारी देंगे।” इसके बाद नीतीश कुमार ने राजद पर हमला करते हुए कहा, “आप लोग कुछ नहीं कर पाए, बस बोलते रहे हैं। जब राजद की सरकार थी, तब क्या काम हुआ? सब काम तो हमलोगों ने किया है। आप लोग सिर्फ प्रचार चाहते हैं, कभी काम नहीं किया।” उन्होंने यह भी कहा कि जब गड़बड़ी देखने को मिली, तो हमलोगों ने स्थिति को सुधारा और कार्रवाई की। 

राबड़ी देवी ने किया पलटवार

जानकारी हो कि राबड़ी देवी ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा, “आज अशोक चौधरी फिरौती लेते हैं। पहले कांग्रेस में लूट मचाई और अब जेडीयू में लूट रहे हैं।” इसके बाद राबड़ी देवी और अशोक चौधरी के बीच तीखी बहस छिड़ गई। इस पूरी घटना के बाद सदन में हंगामा बढ़ गया, जिसके चलते सभापति ने विपक्षी सदस्यों को पहली पाली तक के लिए सदन से बाहर जाने का आदेश दे दिया।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More