बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी के मामा को मारी गोली

News Saga Desk

पटना। बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री और मुजफ्फरपुर के सांसद डॉ. राजभूषण चौधरी के मामा मलिक सहनी को गुरुवार देररात गोली मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया है। यह घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव स्थित भगवती स्थान चौक की है। मलिक सहनी अपनी दुकान बंद कर रहे थे, तभी फायरिंग हुई और गोली उन्हें लग गई।

पुलिस के मुताबिक, मलिक सहनी दुकान बंद कर लौट रहे थे तभी हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान एक गोली सहनी के पैर में लग गई और वह बेहोश होकर वहीं गिर गए। इसके बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। सहनी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बताया जाता है कि मलिक सहनी केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी के चचेरे मामा हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि पिछले दिन उनके पुत्र के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के कारण अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। सहनी के पुत्र विशाल कुमार ने बताया कि एक दिन पहले ही गांव के रहने वाले अपराधी ने रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर उसने गालियां दी और मारपीट की। बीती रात तीन अपराधी एक बाइक से आए और अंधाधुंध फायरिंग की। एक गोली उनके पिता को लग गई। एसपी मनीष ने आज बताया कि तीन बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया गया। एक बाइक जब्त कर ली गई। पूरे मामले की जांच की जा रही है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More