भांजे की हत्या के बाद बहन से मिलने पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, जानिए क्या है पूरा मामला

News Saga Desk

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में भाइयों के बीच हुए विवाद में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। इस विवाद में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय भांजे विकल यादव की मौत हो गई, जबकि दूसरा भांजा जयजीत यादव और बहन घायल हो गये। इस घटना के बाद गुरुवार रात नित्यानंद राय अपनी बहन के घर नवगछिया के जगतपुर गांव पहुंचे। वहां उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। शुक्रवार सुबह मंत्री भागलपुर सर्किट हाउस पहुंचे, लेकिन इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी और केवल कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं से ही मुलाकात की। 

मीडिया से नहीं की बात

बता दें कि इस दौरान मंत्री नित्यानंद राय ने मीडिया से बातचीत करने से मना कर दिया। वो सीधे अपने कमरे से बाहर निकलकर कार में बैठकर रवाना हो गए। उन्होंने अपनी बहन के परिवार के सदस्यों से मिलकर घटना पर गहरा दुख जताया। इसके बाद मंत्री देवघर के लिए रवाना हुए, जहां से उनका दिल्ली जाने का कार्यक्रम था।

संपत्ति विवाद में चली गोली

जानकारी हो कि यह घटना गुरुवार को उस वक्त हुई जब विकल यादव और जयजीत यादव के बीच संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ा और दोनों ने एक-दूसरे पर गोलियां चला दीं। इस फायरिंग में विकल यादव की मौत हो गई, जबकि जयजीत यादव घायल हो गया। उसे भागलपुर में प्राथमिक उपचार के बाद पटना के मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना में मंत्री की बहन भी घायल हुईं, जिन्हें हाथ में गोली लगी, लेकिन उनकी हालत अब स्थिर है। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। शुक्रवार को एफआईआर दर्ज किए जाने की संभावना है। पुलिस ने दोनों पक्षों से बयान भी लिए हैं। पूरे परिवार पर इस घटना का गहरा सदमा है।


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More