हजारीबाग हिंसा मामले में 10 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज 

News Saga Desk

हजारीबाग।  हजारीबाग जिले में झंडा चौक के पास मंगलवार देर रात रामनवमी के मंगला जुलूस पर पथराव किया गया, जिससे 2 गुटों के बीच झड़प हो गयी। हालत को काबू में करने के लिए पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं एमवीआई विजय गौतम के बयान पर 10 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अन्य उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। जानकारी हो कि मंगला जुलूस झांडा चौक से गुजर रहा था। इसी दौरान डीजे पर बज रहे गानों के साथ कुछ लोग लाठी खेल का प्रदर्शन कर रहे थे, तभी अचानक किसी ने पत्थर फेंका। इससे हंगामा शुरू हो गया और कई दुकानों के शीशे टूट गए। पथराव में पुलिस के अधिकारी और मजिस्ट्रेट भी घायल हुए थे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 2 राउंड हवाई फायरिंग और आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस ने दंगा भड़काने वालों की धरपकड़ तेज कर दी है और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। 


Read More News

CM नीतीश कुमार आज सौंपेंगे नियुक्ति पत्र: बिहार पुलिस को मिलेंगे 21,391 नए सिपाही, महिलाओं की बड़ी भागीदारी

CM नीतीश कुमार शनिवार को करीब 21 हजार से ज्यादा सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। बापू सभागार...

पैरालिसिस अटैक के बाद ICU में भर्ती दिशोम गुरु शिबू सोरेन, हालत स्थिर; जगन्नाथ मंदिर में हुई विशेष पूजा

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और दिशोम गुरु शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत हैं।...

UP पॉलिटिक्स: तेज प्रताप से वीडियो कॉल के बाद अखिलेश का सियासी झटका, बिहार में सपा का समर्थन तेजस्वी को

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ हुई वीडियो कॉल के बाद बिहार की राजनीति में नई पारी की...

Read More