बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 की तारीख का ऐलान, 31 मार्च को होगा परिणाम घोषित

News Saga Desk

पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी करने के बाद अब छात्रों का इंतजार बिहार मैट्रिक रिजल्ट 2025 का है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने खुद यह जानकारी दी है कि बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 31 मार्च 2025 को दोपहर 1:30 बजे घोषित किया जाएगा। पहले यह अनुमान था कि रिजल्ट अप्रैल के पहले सप्ताह में आएगा, लेकिन अब इसे मार्च के अंत तक घोषित करने का निर्णय लिया गया है।

बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 के बीच आयोजित की गई थी। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जा सकते हैं। वेबसाइट पर अपना रोल नंबर और रोल कोड भरकर परिणाम चेक किया जा सकता है। अगर वेबसाइट पर ज्यादा लोड के कारण रिजल्ट नहीं दिखता है, तो छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। मैट्रिक परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। कुल अंक 500 होते हैं, इसलिए छात्रों को कम से कम 150 अंक लाने होंगे।

मैट्रिक रिजल्ट चेक करने के लिए प्रक्रिया:

1.    results.biharboardonline.com पर जाएं।
2.    होम पेज पर “Bihar Board Matric Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
3.    अपना रोल नंबर और रोल कोड भरें और सबमिट करें।
4.    रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।


Read More News

CM नीतीश कुमार आज सौंपेंगे नियुक्ति पत्र: बिहार पुलिस को मिलेंगे 21,391 नए सिपाही, महिलाओं की बड़ी भागीदारी

CM नीतीश कुमार शनिवार को करीब 21 हजार से ज्यादा सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। बापू सभागार...

पैरालिसिस अटैक के बाद ICU में भर्ती दिशोम गुरु शिबू सोरेन, हालत स्थिर; जगन्नाथ मंदिर में हुई विशेष पूजा

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और दिशोम गुरु शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत हैं।...

UP पॉलिटिक्स: तेज प्रताप से वीडियो कॉल के बाद अखिलेश का सियासी झटका, बिहार में सपा का समर्थन तेजस्वी को

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ हुई वीडियो कॉल के बाद बिहार की राजनीति में नई पारी की...

Read More