पटना के पुराने म्यूजियम में हुआ बड़ा धमाका, फायर सेफ्टी सिलेंडर में ब्लास्ट से मच गई अफरा-तफरी

News Saga Desk

पटना। राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है जहां पुराने म्यूजियम, जिसे लोग “जादूघर” के नाम से जानते हैं, में बड़ा धमाका हुआ। फायर सेफ्टी सिलेंडर में हुए ब्लास्ट से म्यूजियम की दीवारों में दरारें आ गईं और कई दरवाजे टूट गए। म्यूजियम के कैंपस में रखे सिलेंडर के धमाके से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। धमाके की आवाज सुनते ही म्यूजियम में काम कर रहे कर्मचारी तत्काल बाहर निकल गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और फटे सिलेंडर को बाहर निकाला। पटना का म्यूजियम बिहार का सबसे बड़ा संग्रहालय है और इसे लोग “जादूघर” के नाम से भी जानते हैं। इसके अलावा, पटना में एक और संग्रहालय “बिहार म्यूजियम” खुल चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार म्यूजियम को पुराने पटना म्यूजियम (जादूघर) से जोड़ने की योजना बनाई है, जिस पर युद्धस्तर पर काम चल रहा है।

बिहार म्यूजियम और पटना म्यूजियम को जोड़ने के लिए 1.5 किलोमीटर लंबा अंडरग्राउंड रास्ता बनाया जा रहा है। यह देश का सबसे बड़ा अंडरग्राउंड रास्ता होगा, जिसकी निर्माण लागत 500 करोड़ रुपये होगी। इस अंडरग्राउंड रास्ते के निर्माण से बिहार म्यूजियम आने वाले लोग पटना म्यूजियम भी देख सकेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस अंडरग्राउंड टनल का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। इस धमाके के समय अंडरग्राउंड रास्ते के निर्माण कार्य में लगे मजदूर भी धमाके की आवाज सुनकर बाहर निकल आए।


Read More News

नन्हें शेर शावक का भगवान बिरसा जैविक उद्यान राँची में हार्दिक स्वागत, दर्शक अब कर सकेंगे दीदार

रांची | भगवान बिरसा जैविक उद्यान से एक बेहद खुशखबरी सामने आई है। उद्यान में जन्मी एशियाई शेर की...

रांची में 25 मार्च को सरकारी स्कूलों का सत्रांत वार्षिकोत्सव, दो लाख छात्र-छात्राएं और 7000 शिक्षक शामिल

रांची जिले के सभी सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में 25 मार्च, बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26...

रांची में रामनवमी पर बिजली विभाग की एडवाइजरी, झांकियों की ऊंचाई 13 फीट तय, सुरक्षा के सख्त निर्देश

रांची : रामनवमी पर्व को लेकर राजधानी रांची में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच झारखंड बिजली वितरण...

Read More