Warning: include_once(/home/u509621836/domains/newssaga.com/public_html/wp-content/mu-plugins/wp-1d1940cb0fc2.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u509621836/domains/newssaga.com/public_html/wp-settings.php on line 451

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u509621836/domains/newssaga.com/public_html/wp-content/mu-plugins/wp-1d1940cb0fc2.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u509621836/domains/newssaga.com/public_html/wp-settings.php on line 451
शादी से पहले बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची प्रेमिका को प्रेमी ने मार डाला, फिर खुद को कर लिया शूट - News Saga

शादी से पहले बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची प्रेमिका को प्रेमी ने मार डाला, फिर खुद को कर लिया शूट

News Saga Desk

पटना। पटना में दीघा के जनार्दन घाट पर बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लड़की के घर वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह शादी तय कर दी थी। लड़का इसी बात से नाराज था। युवक की पहचान राहुल (24) के रूप में हुई। युवती की पहचान वैशाली के काजीपुर थाना इलाके के धरहरा की रहने वाली अर्पिता उर्फ सुरभि (20) के रूप में हुई है। 93 नंबर घाट के पास बने चेंजिंग रूम की सीढ़ियों पर खून से लथपथ दोनों शव पड़े थे। लड़की गोली लगने से सीढ़ियों से नीचे लुढ़क गई थी। राहुल का शव सीढ़ी के ऊपर ही पड़ा हुआ था।  लड़की की नाक के पास गोली लगी है। वहीं युवक की दाहिनी कनपटी में गोली लगी है। घटना शुक्रवार के दोपहर करीब 3 बजे की है। 

राहुल पटना में सीमेज कॉलेज पाटलिपुत्र से BCA की पढ़ाई कर रहा था। वो घर का इकलौता बेटा था। वहीं, सुरभि हाजीपुर के जमुनीलाल कॉलेज में पढ़ रही थी। सुरभि और राहुल के बीच बचपन से ही दोस्ती थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। इधर युवती की शादी परिवार वालों ने तय कर दी थी। अप्रैल में शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। राहुल को जब इसकी जानकारी मिली तब वह नाराज हो गया। वह करीब दो महीने से मधुबनी स्थित अपने गांव में रह रहा था। वह गुरुवार को अचानक पिता के पास धरहारा पहुंचा। उसके पिता ने कहा कि बेटे ने एक युवती से प्रेम प्रसंग की बात की थी। कहा था कि वह उससे शादी करना चाहता है। मैने उसे कहा था कि जिससे शादी करना है कर लो। मुझे दिक्कत नहीं है। राहुल ने शुक्रवार को अपने पिता से कहा कि उसे कॉलेज जाना है। इसके बाद वह हाजीपुर से सुरभि को साथ ले 93 नंबर घाट पर पहुंचा। कुछ देर बैठा। दोनों में झगड़ा हुआ। फिर घटना हुई। 

लड़की के भाई सौरभ ने बहन के प्रेम प्रसंग से इनकार किया है। उसने बताया- ‘अफेयर को लेकर कोई जानकारी नहीं थी। शुक्रवार की सुबह बहन कॉलेज आने की बात कहकर निकली थी, पटना कैसे आ गई, इसकी जानकारी नहीं है।’ लड़की के पिता विभूति सिंह की मृत्यु 15 साल पहले हो चुकी है। राहुल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। लड़की की एक बहन और एक भाई है। घटनास्थल के ठीक सामने दो महिला और एक युवक गंगा में मछली पकड़ रहे थे। एक महिला ने कहा- ‘हमलोगों ने देखा कि एक युवक-युवती के साथ सीढ़ियों पर बैठा हुआ है। दोनों झगड़ रहे थे। ऐसा हमलोग इस इलाके में रोज देखते हैं। हम लोग भी अपने काम में लग गए।’ ‘इतने में गोली चलने की आवाज आई। पलट कर देखा तो युवती सीढ़ियों से नीचे लुढ़क गई थी। जब तक कुछ समझती युवक बैग खोलकर कुछ निकाला फिर अपनी कनपटी में गोली मार ली। गोली चलते ही भगदड़ मच गई। सब भागने लगे।’ 

घटनास्थल से पुलिस एक कट्‌टा, कट्टा में ही फंसा हुआ खोखा, बाहर गिरा हुआ एक खोखा, राहुल का पिट्ठू बैग, जिंदा कारतूस, राहुल का आधार कार्ड, कॅालेज का आईकार्ड और दोनों का मोबाइल फोन बरामद किया है। सिटी SP ने कहा- ‘मामले की जांच की जा रही है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। FSL ने भी मौके से साक्ष्य इकट्‌ठे किए हैं।’ DSP दिनेश पांडेय ने बताया- ‘शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। फिलहाल केस दर्ज होने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।’ शुक्रवार की दोपहर दीघा थाना क्षेत्र के गंगा घाट से दो शव बरामद हुए थे। शव के पास से एक कट्टा और बैग भी सीढ़ी पर पड़ा मिला था। घटना की जानकारी मिलने के बाद दीघा थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल के बाद बॉडी की शिनाख्त हुई।


Read More News

खगड़िया में सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत, 3 बच्चे घायल, शिक्षा मंत्री बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई

खगड़िया के अमनी गांव के प्राथमिक विद्यालय में सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत और 3 बच्चे घायल हुए।...

Read More