पूर्व मुखिया की गुंडागर्दी, रिटायर्ड फौजी के मकान पर चलवाया जेसीबी; जानिए कहां का है मामला 

News Saga Desk

सुपौल। सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में पूर्व मुखिया जयकुमार चौधरी द्वारा अपने  बेटे, रिश्तेदारों और अज्ञात अपराधियों के साथ मिलकर रिटायर्ड फौजी रामनारायण जायसवाल के घर और जमीन पर जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने न केवल उनके घर पर कब्जा करने की कोशिश की, बल्कि जेसीबी मशीन से मकान को पूरी तरह से गिरा दिया। इस मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें जेसीबी मशीन से मकान को ध्वस्त करते हुए देखा जा सकता है। पीड़ित रामनारायण जायसवाल भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं और उन्होंने इस मामले में सुपौल पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी है, जिसमें न्याय की मांग की है।

रामनारायण जायसवाल ने अपनी शिकायत में बताया कि 27 मार्च 2025 से ही जयकुमार चौधरी, उसके बेटे राहुल कुमार, दारा चौधरी, कलीम मियां, कुदूश मियां, जयतुल मियां और अन्य अज्ञात अपराधी हथियारों से लैस होकर उनके घर के चारों ओर जमा हो रहे थे। इसके अलावा, वे लगातार गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और खून-खराबे की धमकी दे रहे थे। इस संबंध में उन्होंने सुपौल एसपी, सदर एसडीपीओ और पिपरा थानाध्यक्ष को सूचित किया था, लेकिन इसके बावजूद मकान को जेसीबी से तोड़ दिया गया।

रामनारायण के छोटे भाई शिव नारायण चौधरी ने भी इस मामले में शिकायत करते हुए कहा कि जयकुमार चौधरी और उसके साथी उनके आवासीय जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे और दिन-प्रतिदिन दबाव बना रहे थे। लेकिन पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके कारण आरोपियों ने उनके घर पर बुलडोजर चला दिया। पीड़ित ने अब एसपी से मदद की गुहार लगाई है और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। साथ ही, उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है। वहीं, पूर्व मुखिया जयकुमार चौधरी का कहना है कि वह जेसीबी से अपनी झाड़ी की सफाई करवा रहे थे और मकान को तोड़ने का आरोप बेबुनियाद है। इस मामले की जांच को लेकर एसपी शैशव यादव ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
 


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More