वज्रपात से 13 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश ने जताया शोक, परिजनों को मिलेगा 4 लाख मुआवजा

News Saga Desk

पटना। बिहार में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। तेज आंधी और बारिश के साथ वज्रपात (ठनका) की घटनाओं ने कहर बरपा दिया। राज्य के चार जिलों — बेगूसराय, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर में वज्रपात से 13 लोगों की मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने सभी मृतकों के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश संबंधित जिला प्रशासन को दिया है।

सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, बेगूसराय में 5, दरभंगा में 4, मधुबनी में 3, और समस्तीपुर में 1 व्यक्ति की वज्रपात से जान चली गई। मुख्यमंत्री ने इन सभी जिलों के पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि सरकार उनके साथ है और हर संभव सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आम जनता से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्कता बरतें और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि वज्रपात के समय खुले में न जाएं और घरों में रहकर ही सुरक्षित रहें। सरकार ने मौसम से जुड़ी आपात स्थितियों से निपटने के लिए जिला प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More