पटना में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा का समापन, कन्हैया कुमार और कई कार्यकर्ता हिरासत में

News Saga Desk

पटना। बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को कांग्रेस की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा का समापन जोरदार प्रदर्शन के साथ हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री आवास के घेराव की कोशिश कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और कई नेताओं को हिरासत में लिया, जिनमें एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार भी शामिल हैं।


यह पदयात्रा शुक्रवार को सदाकत आश्रम से शुरू हुई थी, जिसका नेतृत्व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट और कन्हैया कुमार कर रहे थे। यात्रा में एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ते हुए जुलूस को राजपुर पुल के पास बैरिकेटिंग कर रोका गया। बैरिकेटिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पानी की बौछार चलाई।

घटना के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक व धक्का-मुक्की हुई। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। इसके बाद कन्हैया कुमार सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। हिरासत में लिए जाने के बाद कन्हैया कुमार ने कहा, “सरकार नौकरी मांगने पर पानी की बौछार करती है। अगर यही पानी लोगों को पीने के लिए मुहैया कराती, तो सरकार का कुछ भला होता।” फिलहाल, डाकबंगला चौराहे और उसके आसपास कांग्रेस कार्यकर्ता डटे हुए हैं। पटना पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।


Read More News

नन्हें शेर शावक का भगवान बिरसा जैविक उद्यान राँची में हार्दिक स्वागत, दर्शक अब कर सकेंगे दीदार

रांची | भगवान बिरसा जैविक उद्यान से एक बेहद खुशखबरी सामने आई है। उद्यान में जन्मी एशियाई शेर की...

रांची में 25 मार्च को सरकारी स्कूलों का सत्रांत वार्षिकोत्सव, दो लाख छात्र-छात्राएं और 7000 शिक्षक शामिल

रांची जिले के सभी सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में 25 मार्च, बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26...

रांची में रामनवमी पर बिजली विभाग की एडवाइजरी, झांकियों की ऊंचाई 13 फीट तय, सुरक्षा के सख्त निर्देश

रांची : रामनवमी पर्व को लेकर राजधानी रांची में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच झारखंड बिजली वितरण...

Read More