बिहार में पति ने गर्भवती पत्नी की बेरहमी से की हत्या, दोनों ने किया था लव मैरिज 

News Saga Desk

रोहतास।  बिहार के रोहतास जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दिनारा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। पुलिस ने मामले में पति समेत 8 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। पत्नी को शक था कि उसके पति का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध है। इसी बात का विरोध करना उसे भारी पड़ गया। आरोप है कि पति ने पहले पत्नी पर धारदार हथियार से हमला किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतका और आरोपी ने साल 2017 में प्रेम विवाह किया था। दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। मृतका के परिजनों के अनुसार, शादी के बाद से ही लड़की पर अत्याचार शुरू हो गया था। लड़की के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए साससाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि मृतका के गले पर चोट के निशान मिले हैं और परिजनों के लिखित बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। दहेज प्रताड़ना को भी वजह माना जा रहा है। इस मामले में कुल 8 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। सभी घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है। 


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More