टिम्बर हाउस में लगी आग से 1 करोड़ का नुकसान, 40 लोग किए गये रेस्क्यू

News Saga Desk

पटना। पटना में गांधी मैदान थाना क्षेत्र के पीरमुहानी के पास रविवार की देर रात विश्वकर्मा टिम्बर में आग लग गई। 1:30 में इसकी सूचना फायर कंट्रोल को मिली। इस आगजनी में करीब 1 करोड़ की लकड़ी का नुकसान हुआ है।

10 घर चपेट में आ गए थे। इसमें फंसे 40 लोगों को अग्निशमन के कर्मियों ने रेस्क्यू किया है। अग्निशमन पदाधिकारी मनोज नट ने भीषण अग्निकांड की जांच के लिए कमेटी बनाने की अनुशंसा की है। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई भी हो सकती है। फायर ब्रिगेड की टीम पूरी रात आग पर काबू पाने में जुटी रही। करीब 9 घंटे के बाद भी धुआं उठ रहा है। फायर ब्रिगेड के पदाधिकारी अजित कुमार ने बताया कि मौके पर फायर ब्रिगेड की करीब 30 गाड़ियां मौजूद है। देर रात से फायर के लगभग 150 कर्मी काम कर रहे हैं। करीब 5 लाख लीटर से अधिक पानी भी खर्च हो चुका है। आग के चलते आस पास के लोग भी दहशत में आ गए थे। टिम्बर हाउस से सटे घर और मार्केट है। पूरे इलाके में घनी आबादी है। 


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More