पटना में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, ट्रेन रोकी:नेशनल हेराल्ड केस में राहुल-सोनिया के खिलाफ ED चार्जशीट का विरोध

News Saga Desk

पटना। पटना में युवा कांग्रेस ने सचिवालय हॉल्ट पर ट्रेन को रोका है। कांग्रेसी नेशनल हेराल्ड केस में राहुल-सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। ट्रेन के आगे कुछ कार्यकर्ता लेट गए। प्रदर्शन के दौरान जयनगर पटना एक्सप्रेस ट्रेन को रोका गया। प्रदर्शनकारियों को हटाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लोको पायलट भी लगातार हॉर्न देकर प्रदर्शनकारियों को उठने के लिए इशारा कर रहे थे।

प्रदर्शन की 3 तस्वीरें

पटना में सचिवालय हॉल्ट पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोकी।

पटना में सचिवालय हॉल्ट पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोकी।

प्रदर्शनकारी ट्रेन के इंजन पर खड़े हो गए।

प्रदर्शनकारी ट्रेन के इंजन पर खड़े हो गए।

ट्रेन रोकने के लिए पटरी पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हटाया।

ट्रेन रोकने के लिए पटरी पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हटाया।

राहुल गांधी को परेशान किया जा रहा

बिहार यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने बताया कि, ‘कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। सामाजिक न्याय जैसे मुद्दे को उठा रहे हैं। पिछड़ा, दलित, महादलित की बात कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि, इससे केंद्र की मोदी सरकार डर गई है। सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि हमारे नेता राहुल गांधी को परेशान किया जा रहा है। आज हमलोगों ने ट्रेन रोकी है। आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। हमलोग मुद्दों की लड़ाई लड़ते हैं।

16 अप्रैल को सड़क पर उतरे थे कांग्रेसी

इससे पहले 16 अप्रैल को पटना में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया था। इनकम टैक्स चौराहे पर प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, विधानमंडल दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान समेत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए थे। प्रदेश प्रभारी ने कहा था,

‘पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह जनता के लिए काम नहीं कर रहे हैं। ईडी, सीबीआई और प्रशासन सरकार के इशारे पर काम कर रही है। मजबूरन हमलोगों को सड़क पर उतरना पड़ा है। अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे।’


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More