लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी ने 12 पुलिसकर्मी को किया निलंबित

News Saga Desk

किशनगंज। जिले के बहादुरगंज थाना से बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के मामले में पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में एसपी ने 12 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। जिसमें 05 अवर निरीक्षक, 02 कांस्टेबल व 05 चौकीदार को निलंबित किया गया है। निलंबित किए जाने वाले पुलिसकर्मियों में अवर निरीक्षक रामबाबू चौधरी, अवर निरीक्षक अंजनी तिवारी, अवर निरीक्षक जिकुल्लाह, अवर निरीक्षक सूरज कुमार, अवर निरीक्षक सावित्री कुमारी, सिपाही जितेंद्र झा, सुरेन्द्र कुमार सुमन शामिल है। इसके अलावा चौकीदार अर्पण कुमार, अशोक लाल, पांडव लाल, विष्णु प्रसाद व सुखदेव शामिल है।

रविवार को बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दो चोरी की बाइक के साथ कुल छह आरोपियों को बहादुरगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों को थाना परिसर में नियमानुसार अभिरक्षा में रखा गया था। उक्त अवधि में बहादुरगंज थानाध्यक्ष की अनुपस्थिति में उनमें से एक आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। घटना की सूचना एसपी सागर कुमार को प्राप्त होते ही एसपी ने अंचल पुलिस निरीक्षक बहादुरगंज से तत्काल प्राथमिक जांच करवाई। सर्किल इंस्पेक्टर के जांच प्रतिवेदन के आधार पर यह पाया गया कि आरोपी को सिरिस्ता में बिना किसी प्रभावी सुरक्षात्मक व्यवस्था के लापरवाही पूर्वक रखा गया था। इस कर्तव्यहीनता व शिथिलता के लिए पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More