बिहार में अगले दो-तीन दिनों तक हीट वेव की चेतावनी,26 अप्रैल से आंधी और बारिश की संभावना

News Saga Desk

पटना। कुछ दिनाें बिहार के विभिन्न जिलाें में हुई बारिश से माैसम में नमी थी लेकिन पिछले चार दिनाें से तापमान में हाे रही वृद्धि और पछुआ हवा के कारण शुष्क और गर्मी तेजी से बढ़ रही है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों तक हीट वेव की चेतावनी जारी की है। वहीं 26 अप्रैल से आंधी और बारिश की संभावना है।पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, गोपालगंज जिले में हीट वेव को लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की वृद्धि का पूर्वानुमान है। वहीं राजधानी समेत 17 शहर बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, बेगूसराय, शेखपुरा , जमुई, खगड़िया, भागलपुर,मुंगेर एवं बांका में मौसम शुष्क रहने के साथ भीषण गर्मी की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक 26 अप्रैल से एक बार फिर बिहार का मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश में फिर से आफत की बारिश, आंधी-पानी और बिजली का अलर्ट जारी किया है। सीतामढ़ी, मधुबनी, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार और बेगूसराय जिले में एक बार फिर से तेज आंधी-बारिश की चेतावनी है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More