भागलपुर में दर्दनाक हादसा : 14 वर्षीय किशोर पर पलटा टैक्टर, मौके पर मौत और 6 बच्चे घायल 

News Saga Desk

भागलपुर। जिले के नाथनगर रसीदपुर दियारा गांव के समीप सोमवार को एक हादसे में एक बच्चे की जान चली गई, जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 12 वर्षीय प्रियांशु कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। प्रियांशु अजमेरीपुर विषहरी स्थान के निवासी विनोद मंडल का मंझला बेटा था। बताया जा रहा है कि प्रियांशु अपने दो भाइयों मनीष और नीरज के साथ ट्रैक्टर पर सवार था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से तीनों बच्चे नीचे गिर पड़े। हादसे में नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में नाथनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसकी नाज़ुक हालत होने पर चिकित्सक ने उसे भागलपुर रेफर कर दिया। वहीं मनीष घटना के समय ट्रैक्टर से उतर चुका था जिससे उसकी जान बच गई।

घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More