दिल्ली कैपिटल्स की हार पर बोले विप्रज निगम – गलत शॉट चयन से मैच फिसल गया

News Saga Desk

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के एक अहम मुकाबले में मंगलवार रात दिल्ली कैपिटल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों 14 रन से हार का सामना करना पड़ा। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 204 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 190 रन ही बना सकी।

फाफ डु प्लेसिस (62 रन, 45 गेंद), कप्तान अक्षर पटेल (43 रन, 23 गेंद) और युवा बल्लेबाज विप्रज निगम (38 रन, 19 गेंद) ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में विप्रज निगम ने कहा, “हमारी योजना शुरू से यही थी कि हम उनके दो मुख्य स्पिनर्स को टारगेट करें और हमने वैसा ही किया। लेकिन कुछ मौकों पर शॉट सिलेक्शन सही नहीं रहा और वहीं से मैच हमारे हाथ से फिसला।”

जब विप्रज से पूछा गया कि टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला क्यों लिया गया, तो उन्होंने बताया, “हमें उम्मीद थी कि बाद में ओस गिरेगी जिससे बल्लेबाजी आसान हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छा था। पहले पारी में 200+ और दूसरी में 190 रन बने, जिससे साफ है कि यह एक बैटिंग फ्रेंडली पिच थी।”

अपने अब तक के आईपीएल सफर पर बात करते हुए विप्रज ने कहा, “क्रिकेट एक सफर है जिसमें उतार-चढ़ाव आते हैं। सबसे जरूरी है आपका माइंडसेट और टीम का माहौल। मुझे अक्षर भैया, केएल भैया और बाकी सीनियर खिलाड़ियों से हमेशा सहयोग मिला है।” कुलदीप यादव से अपनी दोस्ती पर उन्होंने कहा, “हम डोमेस्टिक क्रिकेट में एक साथ खेलते हैं, इसीलिए हमारी अच्छी बॉन्डिंग है। आईपीएल से पहले भी हमने काफी बातचीत की थी, और उन्हें टीम में पाकर अच्छा लगता है।” अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स इस समय अंक तालिका में चौथे स्थान पर है और अब टीम अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी, जिसमें जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में वापसी की कोशिश करेगी।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

Read More