पटना में STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, 2 गिरफ्तार; भारी संख्या में हथियार बरामद

News Saga Desk

पटना।  बिहार की राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां स्टेट टास्क फोर्स (STF) और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ पटना के समीप स्थित मोकामा क्षेत्र में हुई, जहां STF की टीम ने अपराधियों की सूचना पर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों ओर से भारी फायरिंग हुई, जिसमें करीब 50 से 60 राउंड गोलियां चलीं।
इस मुठभेड़ में STF ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से कई हथियार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार अपराधियों से फिलहाल मोकामा थाने में पूछताछ की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मुठभेड़ करीब एक घंटे तक चली और इस दौरान पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। STF की कार्रवाई से पहले इलाके की घेराबंदी कर दी गई थी ताकि अपराधी भाग न सकें। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों से कुछ अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश जारी है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More