आईपीएल 2025 : सूर्यकुमार यादव ने हासिल की ऑरेंज कैप,  कोहली, साई सुदर्शन को छोड़ा पीछे

News Saga Desk

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में गुरुवार को विराट कोहली और साईं सुदर्शन को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 23 गेंदों में नाबाद 48 रन की पारी खेलते हुए इस सीज़न में अपने रन 475 तक पहुँचा दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विराट कोहली (443 रन) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बी साई सुदर्शन (456 रन) को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप की दौड़ में पहला स्थान हासिल कर लिया है। हालांकि सूर्यकुमार ने 11 मैच खेले हैं, वहीं सुदर्शन ने 9 और कोहली ने 10 मुकाबलों में ये रन बनाए हैं।

यशस्वी जयसवाल चौथे स्थान पर कायम

राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जयसवाल ने इस मैच में सिर्फ 11 रन बनाए और अब भी 439 रनों के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं। जीटी के जोस बटलर (406 रन) और लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन (404 रन) भी 400 रनों का आंकड़ा पार करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं।

पर्पल कैप की दौड़ में हेज़लवुड सबसे आगे

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जोश हेज़लवुड 18 विकेट के साथ पर्पल कैप की सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा 17 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं।

ट्रेंट बोल्ट की जबरदस्त छलांग

मुंबई इंडियंस के तेज़ गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट ने गुरुवार को तीन विकेट झटके और अब 11 मैचों में 16 विकेट लेकर पर्पल कैप तालिका में तीसरे नंबर पर पहुँच गए हैं। उनके ठीक नीचे चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद हैं, जिनके नाम 10 मैचों में 15 विकेट दर्ज हैं।


पैरालिसिस अटैक के बाद ICU में भर्ती दिशोम गुरु शिबू सोरेन, हालत स्थिर; जगन्नाथ मंदिर में हुई विशेष पूजा

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और दिशोम गुरु शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत हैं।...

June 28, 2025

Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More