Warning: include_once(/home/u509621836/domains/newssaga.com/public_html/wp-content/mu-plugins/wp-1d1940cb0fc2.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u509621836/domains/newssaga.com/public_html/wp-settings.php on line 451

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u509621836/domains/newssaga.com/public_html/wp-content/mu-plugins/wp-1d1940cb0fc2.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u509621836/domains/newssaga.com/public_html/wp-settings.php on line 451
मिलर हाई स्कूल मैदान में राजद की बड़ी रैली,तेजस्वी यादव संग तेज प्रताप भी मौजूद,अति पिछड़ा वर्ग का उठाएंगे मुद्दा - News Saga

मिलर हाई स्कूल मैदान में राजद की बड़ी रैली,तेजस्वी यादव संग तेज प्रताप भी मौजूद,अति पिछड़ा वर्ग का उठाएंगे मुद्दा

News Saga Desk

पटना। पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में आज राजद ने अति पिछड़ा जगाओ-तेजस्वी सरकार बनाओ मुद्दे पर बड़ी रैली आयोजित की है। बतौर मुख्य अतिथि तेजस्वी यादव कार्यक्रम में पहुंचे और दीप जलाकर इसकी शुरुआत की। उनके साथ राजद नेता तेज प्रताप भी मौजूद हैं।

रैली को अति पिछड़ा वर्ग के हक,अधिकार और राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ राजद के एक सशक्त प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते तेजस्वी यादव और तेज प्रताप।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते तेजस्वी यादव और तेज प्रताप।

इस कार्यक्रम में पूरे बिहार से भारी संख्या में अति पिछड़ा समाज के लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार सहनी करेंगे। इसके अलावा पार्टी के कई बड़े नेता विधानसभा में शामिल होंगे।

NDA सरकार पर आरक्षण के मुद्दे को लेकर बड़ा हमला

राजद प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि यह रैली सामाजिक न्याय और अति पिछड़ा वर्ग की भागीदारी को लेकर एक ऐतिहासिक पहल होगी। आरक्षण व्यवस्था की चोरी करने वाली भाजपा और नीतीश सरकार अति पिछड़ा समाज के साथ लगातार अन्याय कर रही है।

कहा कि 65% आरक्षण व्यवस्था को अगर केंद्र सरकार ने समय रहते नवमी अनुसूची में शामिल कर लिया होता। तो आज अति पिछड़ा वर्ग को 25% आरक्षण का लाभ मिल रहा होता। सरकार ने जानबूझकर इस वर्ग को वंचित किया है।

लालू-तेजस्वी के संकल्प का हवाला

एजाज अहमद ने कहा कि अति पिछड़ा समाज को केवल आरक्षण नहीं, बल्कि राजनीतिक हिस्सेदारी भी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लालू यादव और तेजस्वी यादव का संकल्प है कि अति पिछड़ा समाज को आरक्षण के साथ-साथ विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा और राज्यसभा जैसी विधायी संस्थाओं में भी प्रतिनिधित्व और सम्मान मिले। उसी सोच और विजन को लेकर यह रैली की जा रही है।


Read More News

खगड़िया में सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत, 3 बच्चे घायल, शिक्षा मंत्री बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई

खगड़िया के अमनी गांव के प्राथमिक विद्यालय में सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत और 3 बच्चे घायल हुए।...

Read More