एक बार फिर बिहार दौरे पर आएंगे ओवैसी, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश!

News Saga Desk

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के प्रमुख बार-बार बिहार दौरे पर पहुंच रहे हैं। बिहार चुनाव को लेकर AIMIM भी अपनी पूरी ताकत झोंक रहा है।ओवैसी एक बार फिर बिहार दौरे में आने वाले हैं। आज ओवैसी मोतिहारी पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

मधुबन से शुरु होगा कार्यक्रम

बता दें ओवैसी का कार्यक्रम मधुबन से प्रारंभ होगा। वहां वह पहले राणा रंजीत के साथ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। फिर मधुबन से चोरमा और पकड़ी दयाल होते हुए ढाका पहुंचेंगे. ढाका के खेल मैदान में AIMIM द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पहुंच सकते हैं 50 हजार लोग

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ओवैसी इस जनसभा के माध्यम से क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के साथ पार्टी की स्थिति मजबूत करने का प्रयास करेंगे। वहीं इस कार्यक्रम में करीब 50 हजार लोगों के पहुंचने की आशंका है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More