जदयू ने जाति जनगणना का क्रेडिट नीतीश कुमार को दिया, राजद ने साधा निशाना

News Saga Desk

पटना। मोदी कैबिनेट के जाति जनगणना के फैसले के बाद बिहार सहित देशभर में जाति जनगणना पर क्रेडिट लेने की होड़ मची है। आरजेडी और कांग्रेस जहां दावा कर रहे हैं कि उनके नेताओं के दबाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कास्ट सेंसस कराने का फैसला लिया है, वहीं जेडीयू इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को श्रेय दे रहा है।

अब इसको लेकर संजय कुमार झा ने आरजेडी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले इसकी मांग हमारे नेता (नीतीश कुमार) ने की थी। जाति के आधार पर गणना भी उन्होंने ही बिहार में करवाया।

संजय झा ने क्या कहा

जेडीयू के राज्यसभा सांसद सह राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही जाति जनगणना को लेकर पहल की थी। सीएम की मांग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी समझा और अब पूरे देश में जातीय जनगणना होगी लेकिन आज राष्ट्रीय जनता दल के लोग क्रेडिट लेने की कोशिश कर रहे हैं।

RJD ने साधा निशाना

RJD पर निशाना साधते हुए संजय झा ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के लोग कभी भी परिवार से आगे नहीं बढ़ सकते। लालू यादव हों या तेजस्वी यादव सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं, सच तो ये है कि उन लोगों को न तो किसी जाति की चिंता है और न ही किसी समाज की चिंता है। बिहार के लोग भी ये जानते हैं। इसीलिए वह कुछ भी कर लें लेकिन जनता जानती है कि जातीय जनगणना का मुद्दा सबसे पहले जनता दल यूनाइटेड ने उठाया था।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More