पटना में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लाेगाें की माैत, चार घायल

News Saga Desk

पटना। बिहार में सोमवार देर रात हुई बारिश, वज्रपात और आंधी बारिश ने कई जिलों में तबाही मचायी। रात 11 बजे के बाद से पटना का मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज आंधी, बारिश और वज्रपात ने कई इलाकों में तबाही मचाई। जि बले में बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर दियारा के नई बायपास, राघोपुर में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की जान चली गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सोमवार रात राघोपुर के रामानंद राय कुछ लोगाें के साथ खेत में गेहूं की दौनी (अनाज की सफाई) कर रहे थे। अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी से बचने के लिए सभी ट्रैक्टर के डाले (ट्रॉली) के नीचे छिप गए। इसी दौरान वहां वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से रामानंद राय, सुबाेध प्रसाद और रितेश कुमार की सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में एक किशोर भी शामिल है। हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायलाें का इलाज बख्तियारपुर पीएचसी में चल रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मृतकों के परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और घायलों के इलाज के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More