पूर्वी चंपारण को अपराधमुक्त बनाने को लेकर एसपी ने तैयार की 1000 अपराधियो की सूची

News Saga Desk

पूर्वी चंपारण। एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एक ठोस रणनीति पर कार्य शुरू कर दिया है।

एसपी प्रभात ने जिले के वैसे एक हजार से ज्यादा अपराधियों की सूची तैयार की है। जिसने बीते पिछले 5 वर्ष में लूट,हत्या डकैती,छिनतई और सुपारी किलिंग जैसे मामले में जमानत पर छूटे है। उन्होने सबंधित थाना को इन सभी अपराधियों की गुंडा परेड करा कर सत्यापन करने का भी निर्देश दिया है। साथ ही इन अपराधियो से 126/129 बीएन एस एस में 3 से 5 लाख तक का बॉन्ड डाउन भी कराया जा रहा है।

एसपी के निर्देश पर जिला सूचना इकाई इन अपराधियो का फोटो और उनका पूरा डिटेल्स के साथ एल्बम भी तैयार कर रहा है।एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि अगले एक हफ्ते में सभी चिन्हित 1000 अपराधियों का डेटाबेस बनाने का काम पूरा कर लिया जायेगा।उन्होने बताया कि इस कदम से भविष्य में न केवल आपराधिक घटनाओं का खुलासा करने में मदद मिलेगी।साथ ही इन अपराधियों में पुलिस का भय कायम होगा। उन्होने बताया कि सभी चिन्हित अपराधी अगर गुंडा परेड के दौरान थाने पर नहीं पहुंचेंगे,न्यायालय से उनका जमानत रद्द करवा कर उसे जेल भेजा जाएगा।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More