बिहार में चाची से एकतरफा प्यार में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, शव खेत में फेंका 

News Saga Desk

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी ही चचेरी चाची से एकतरफा प्यार के चलते अपने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को मकई के खेत में फेंक दिया गया।  घटना 11 मई की है। चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के सिकरौली बहियार में जब ग्रामीणों ने खेत में एक युवक का शव देखा, तो पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवक की गोलियों से हत्या की गयी है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी भतीजा अपनी चचेरी चाची से एकतरफा प्यार करता था। जब चाच को उसके इरादों की भनक लगी, तो उन्होंने इसका विरोध करना शुरू किया। इसी से नाराज होकर आरोपी ने चाचा की हत्या कर दी। 

हत्या की जांच के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर मृतक के चचेरे भतीजे को हिरासत में लिया। सख्त पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसके साथ हत्या में शामिल एक और युवक बिट्टू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है, जो सकरौली वार्ड नंबर 2 का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा और एक खोखा भी बरामद किया है। 


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More