Warning: include_once(/home/u509621836/domains/newssaga.com/public_html/wp-content/mu-plugins/wp-1d1940cb0fc2.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u509621836/domains/newssaga.com/public_html/wp-settings.php on line 451

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u509621836/domains/newssaga.com/public_html/wp-content/mu-plugins/wp-1d1940cb0fc2.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u509621836/domains/newssaga.com/public_html/wp-settings.php on line 451
बिहार के नालंदा जिले में मामूली विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की कर दी हत्या - News Saga

बिहार के नालंदा जिले में मामूली विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की कर दी हत्या

News Saga Desk

नालंदा/बिहारशरीफ। जिले में खुदागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभा विगहा गांव में एक स्टील के कटोरे को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना गुरूवार की सुबह को घटी है जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, रामाधीन यादव के दो पुत्र सुजीत कुमार और अजीत कुमार एक ही घर में अपने-अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके माता-पिता घर से अलग मकान में रहते हैं। घटनाक्रम में बताया गया है कि घर से एक स्टील का कटोरा गायब हो गया। जिसे लेकर दोनों भाइयों की पत्नियों के बीच विवाद और मारपीट शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर सुजीत कुमार ने अपनी पत्नी के उकसावे में आकर घर से पिस्तौल निकाला और अपने छोटे भाई अजीत कुमार को पेट में गोली मार दी। परिजन गंभीर रूप से जख्मी अजीत को इलाज के लिए इस्लामपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही खुदागंज थाना प्रभारी प्रकाश नारायण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टममर्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के पिता रामाधीन यादव ने बताया कि दोनों पुत्रों की पत्नियां अक्सर किसी न किसी बात पर झगड़ती थीं। कटोरे को लेकर झगड़ा हिंसा में बदल गया। मृतक की पत्नी सगुनी देवी ने इस घटना को लेकर खुदागंज थाना में अपने जेठ सुजीत कुमार और जेठानी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस हत्यारे भाई की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


Read More News

खगड़िया में सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत, 3 बच्चे घायल, शिक्षा मंत्री बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई

खगड़िया के अमनी गांव के प्राथमिक विद्यालय में सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत और 3 बच्चे घायल हुए।...

Read More