विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम

फारबिसगंज/ अररिया। फारबिसगंज भाजपा कार्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को विधायक विद्यासागर केशरी व भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना एवं आत्मसात का संकल्प लिया।

विधायक विद्यासागर केशरी ने इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री के विचार देश के हर नागरिक को नई ऊर्जा देते हैं। उन्होंने ‘मन की बात’ को जन-जन को जोड़ने वाला आंदोलन बताया। उनके अनुसार यह कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाता है।

इस कार्यक्रम के बाद सभी उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेशों पर विचार-विमर्श किया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और युवा मौजूद रहे।

विधायक विद्यासागर केशरी और फारबिसगंज भाजपा नगर अध्यक्ष वीरेन्द प्रसाद मिंटू ने सभी से प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

Read More