कांग्रेस पार्टी की आम सभा एवं जन चौपाल

भागलपुर। जिले के सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में अगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को कांग्रेस पार्टी के द्वारा आम सभा एवं जन चौपाल लगाया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष परवेज जमाल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के भागलपुर कोर्डिनेटर राहुल पाण्डे, भागलपुर प्रोग्राम प्रभारी राजेश मिश्रा,‌ जिला उपाध्यक्ष मोइज खान मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान राजेश मिश्रा एवं मुख्य अतिथि ने आम सभा एवं जन चौपाल करते हुए सैकड़ों स्कूली बच्चों के बीच बैग वितरण कर राहुल गांधी के विचाररों को साझा करते हुए गांव की समस्या के बारे में रुबरु हुए।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष परवेज जमाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्रीय दौरा किया जा रहा है। जन चौपाल लगाकर जनता की समस्या को सुनते हुए राहुल गांधी के विचारों को जनता के बीच पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ तैयार है। वर्तमान सरकार हर क्षेत्र में फेल है। आम किसान, मजदूर महंगाई की मार झेल रहे हैं। वर्तमान सरकार में लूट, डकैती, हत्या, अपहरण और बलात्कार की घटना बढ़ गई है। इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्कूली बच्चे मौजूद थे।

Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More