मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय तथा पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली टनल का किया निरीक्षण

News Saga Desk

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार संग्रहालय तथा पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली निर्माणाधीन टनल का मंगलावर को निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर निर्माण कार्य बेहतर ढंग से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय के पास टनल निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने टनल से बिहार संग्रहालय में प्रवेश की व्यवस्था, पार्किंग, पर्यटकों को मिलने वाली अन्य सुविधाओं आदि के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली सुरंग करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी और 8 मीटर चौड़ी होगी। इसे जमीन से 15 मीटर नीचे बनाया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि टनल निर्माण का कार्य जल्द पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि टनल का बेहतर ढंग से निर्माण कराएं ताकि इलेक्ट्रिक वाहन के साथ-साथ पैदल पर्यटक आसानी से पटना संग्रहालय और बिहार संग्रहालय आवागमन कर सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार संग्रहालय अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया गया है। पटना संग्रहालय और बिहार संग्रहालय में बड़ी संख्या में पर्यटक आते रहते हैं। पटना संग्रहालय का विस्तारीकरण और उन्नयन कार्य बेहतर ढंग से किया जा रहा है। पटना संग्रहालय और बिहार संग्रहालय के बीच टनल निर्माण कार्य पूर्ण होने से पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी। पर्यटकों की संख्या को देखते हुए पार्किंग और अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करें।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने पटना संग्रहालय एवं उसके विस्तारीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित सभागार, संग्रह भंडार, गंगा दीर्घा सहित पटना संग्रहालय के विभिन्न भागों के उन्नयन एवं विस्तारीकरण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भाग बन गया है, वह अच्छा बना है और जो बचा हुआ है उसको भी बेहतर ढंग से जल्द पूर्ण करें। यह पुराना संग्रहालय है। उन्होंने कहा कि यहां पर कई महत्वपूर्ण पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक प्रदर्श रखे गए हैं, उनका रखरखाव और बेहतर ढंग से हो इसलिए भवन का विस्तारीकरण किया जा रहा है।


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More