साहेबगंज में मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 छात्रों को DC ने किया सम्मानित

News Saga Desk

साहेबगंज। साहेबगंज में मैट्रिक परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 छात्र-छात्राओं को जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती द्वारा सम्मानित किया गया। जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त ने सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। सम्मानित विद्यार्थियों में फिरदौस अंसारी, दीपिका घोष, अमरीन प्रवीन, अंकित कुमार मालतो, राजकुमार शिल, स्वाति कुमारी, साक्षी कुमारी, उमंग दास, सचिन कुमार यादव और शिवानी कुमारी शामिल हैं। इन सभी विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत और लगन से जिले का नाम रौशन किया है।

इस अवसर पर उपायुक्त हेमंत सती ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ये बच्चे आने वाले समय में समाज और देश की दिशा तय करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही विकास की कुंजी है और हर विद्यार्थी को अपना लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी, शिक्षकगण और अभिभावक भी उपस्थित रहे। सभी ने इन विद्यार्थियों की उपलब्धि पर गर्व जताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Read More News

Read More