राज्य स्तरीय योग ओलम्पियाड में चमकी मुरादाबाद की छात्रा रोनी और छात्र नैतिक

News Saga Desk

मुरादाबाद। राज्य स्तरीय योग ओलम्पियाड में मुरादाबाद के राजकीय कन्या इंटर कालेज की छात्रा रोनी और जीजी हिंदू इंटर कॉलेज के छात्र नैतिक ने शानदार प्रदर्शन कर पीतलनगरी मुरादाबाद का मान बढ़ाया है। दोनों खिलाड़ियों का गुरुवार को अपने-अपने कालेज पहुंचने पर स्वागत अभिनंदन किया गया।

मंडलीय क्रीड़ा सचिव वंश बहादुर लखनऊ में खेली गई प्रतियोगिता में रोनी ने सभी प्रतिभागियों को चित्त करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। वहीं नैतिक ने चौथा स्थान हासिल किया है। दोनों खिलाड़ी तमिलनाडु में होने वाले राष्ट्रीय योग ओलम्पियाड में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

रोनी और नैतिक की इस उपलब्धि पर संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडेय और मंडलीय क्रीड़ा सचिव वंश बहादुर ने उनकी सराहना की। साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।


Read More News

Read More