आज जारी होगा JAC इंटरमीडिएट का रिजल्ट, दोपहर 12:30 से इस वेबसाइट पर देख पाएंगे परिणाम

News Saga Desk

रांची।  झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी जैक आज इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम जारी करेगा। शनिवार को जैक परिसर में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन दिन के 12:30 बजे रिजल्ट का प्रकाशन करेंगे। जैक की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार आज यानी 31 मई को इंटर की विज्ञान और कॉमर्स का रिजल्ट जारी किया जाएगा। दिन के 12:30 के बाद आप जैक के  वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बताते चलें कि इस साल जैक की इंटर परीक्षा में 3.50 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें 98 हजार साइंस और 21 हजार कॉमर्स के अभ्यर्थी हैं। बता दें कि पिछले दिनों जैक ने मैट्रिक की परीक्षा का परिणाम जारी किया था, जिसमें गढ़वा के भवनाथपुर की रहने वाली गीतांजलि ने स्टेट में टॉप किया था। गीतांजलि हजारीबाग की इंदिरा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा थीं। 

आप इस साइट पर दोपहर के 12:30 से चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट 

https://jacresults.com
 https://results.digilocker.gov.in


Read More News

Read More