सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के खराब रिजल्ट पर एक्शन, 19 प्राचार्यों को शोकॉज

News Saga Desk

रांची। झारखंड के 19 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में 10वीं की सीबीएसई परीक्षा के निराशाजनक परिणाम को लेकर प्राचार्यों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस (शो कॉज) जारी किया गया है। इन स्कूलों का परीक्षा परिणाम 19.64 प्रतिशत से 57 प्रतिशत के बीच रहा, जो कि 60 प्रतिशत से कम है। इस संबंध में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक शशि रंजन ने कहा कि परिणाम पूरी तरह असंतोषजनक है। उन्होंने निर्देश दिया है कि संबंधित प्रधानाध्यापक एक सप्ताह के भीतर जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) के माध्यम से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें कि क्यों न उनके खिलाफ झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियमावली के तहत विभागीय और अनुशासनिक कार्रवाई की जाए।

निदेशक ने यह भी कहा कि स्कूलों को बेहतर शैक्षणिक माहौल के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं और भौतिक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, इसके बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं आ सके। इससे यह स्पष्ट होता है कि स्कूलों में विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन सही ढंग से नहीं हुआ और शिक्षकों की ओर से पढ़ाई को लेकर विशेष प्रयास नहीं किए गए। इसे लापरवाही और कार्य के प्रति उदासीनता माना जा रहा है, जो राज्य सरकार की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरता।


Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More