चाय बेचने वाले के बेटे अंकित कुमार शाह बने साइंस में स्टेट सेकंड टॉपर, इंजीनियर बनने का है सपना

News Saga Desk

पश्चिम सिंहभूम।  झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार साइंस स्ट्रीम में अंकित कुमार शाह ने 476 अंक प्राप्त कर राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है। अंकित पश्चिम सिंहभूम जिले के रहने वाले हैं और नोवामुंडी इंटर कॉलेज के छात्र हैं। अंकित की सफलता की कहानी प्रेरणादायक है। उनके पिता स्थानीय स्तर पर चाय की दुकान चलाते हैं, और कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद अंकित ने पूरे समर्पण और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। अंकित के पिता का नाम अनिल शाह है। अंकित ने जेईई मेंस की परीक्षा भी पास कर ली है और अब उन्हें NIT कॉलेज में प्रवेश मिलने की उम्मीद है। उनका सपना एक इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना है। दो भाईयों में सबसे बड़े अंकित अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हैं। उनकी इस उपलब्धि ने न सिर्फ परिवार का सिर गर्व से ऊँचा किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए वे एक प्रेरणा बन गए हैं। 


Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More