अररिया। फारबिसगंज बिजली विभाग में 1987 से कार्यरत कर्मचारी चिंतामणि देवी के सेवानिवृति पर विभाग के द्वारा हाइवे स्थित एक ढाबा में समारोह आयोजित कर रविवार को उन्हें विदाई दी। चिंतामणि देवी बिहार राज्य विद्युत बोर्ड से नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड तक में करीबन 38 वर्षों को सेवा दी। बिजली विभाग के एसडीओ कोमल कुमारी की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सेवानिवृति पर विदाई दी गई।मौके पर इन्हें शॉल और बुके देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर बिजली विभाग की एसडीओ कोमल कुमारी ने कहा कि मिलनसार और मृदुभाषी स्वभाव की चिंतामणि देवी ने विभाग के लिए 38 वर्ष तक अपनी सेवाएं दी है।नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कई उतार चढ़ाव की वह गवाह रही है। उन्होंने कहा कि उनके सेवानिवृति से कार्यालय में एक सूनापन आएगा और उनकी कमी खलेगी। वहीं चिंतामणि देवी ने अपने संबोधन में भावुक होकर अपने कार्यकाल को याद किया और अपने सभी सहयोगियों और अधिकारियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
No Comment! Be the first one.