जयराम महतो को जान का खतरा, Z श्रेणी सुरक्षा की मांग को लेकर राज्यपाल से मिले JLKM सचिव

News Saga Desk

रांची।  डुमरी विधायक जयराम महतो को जेड श्रेणी की सुरक्षा चाहिए। जेएलकेम के केंद्रीय सचिव राजदेश रतन ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मिलकर इस बाबत ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा है कि जयराम महतो शोषितों, वंचितों और राज्य के जनहित के मुद्दे बेहद सक्रियता के साथ उठा रहे हैं। उनकी सक्रियता ने पूरे झारखंड के आम जनमानस में असंख्य उम्मीदें जगाई है। लेकिन कुछ असमाजिक तत्वों को उनकी ऐसी सक्रियता ना गवार गुजर रही है। इसलिए हाल के दिनों में जहां-तहां उनके वहान को रोका गया और तोड़-फोड़ की कोशिश भी की गई। जिनमें से कुछ मामलों में उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इस बाबत मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भी लिखा है जो प्रक्रियाधीन है। चुकी आप राज्य कि स्थिति-परिस्थिति से भलीभांति अवगत इसलिए आप से इस सन्दर्भ हस्तक्षेप करने का आग्रह करता हूं। और जयराम कुमार महतो को जल्द से जल्द Z श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने का आग्रह करता हूं। बता दें कि 2 महीने पहले ही राजदेश रतन ने गृह मंत्री अमित शाह को इसे लेकर लेटर लिखा था और मांग की थी कि जयराम महतो को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाए। 


Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More