IPL फाइनल से पहले अहमदाबाद में बारिश शुरू:अगले 3 घंटे भारी बारिश का अलर्ट; स्टेडियम में एक लाख दर्शक आएंगे

News Saga Desk

अहमदाबाद। IPL का फाइनल मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच से पहले अहमदाबाद में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फैंस की भारी भीड़ दिख रही है। फाइनल को देखते हुए हवाई किराए में भी चार गुना तक बढ़ोतरी हो गई है। दोपहर की दो सीधी या कनेक्टिंग उड़ानों में उपलब्ध सीटों के लिए आम दिनों के मुकाबले चार गुना ज्यादा किराया देना पड़ रहा है। स्टेडियम में एक लाख से ज्यादा दर्शक आने की संभावना है। 5 लेयर सिक्योरिटी रखी गई है। 4 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। फाइनल देखने कई सेलिब्रिटी, बॉलीवुड स्टार्स आएंगे। पूर्व ब्रिटिश PM ऋषि सुनक भी मैच देखेंगे। वेस्टइंडियन क्रिकेटर क्रिसगेल भी एयरपोर्ट पर नजर आए।

फाइनल मैच से पहले शाम 6:00 बजे से क्लोजिंग सेरेमनी होगी। जिसकी थीम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ है। अहमदाबाद में आज 64% बारिश की आशंका है। हालांकि, मैदान पर सब-सॉइल ड्रेनेज सिस्टम है, इससे मैदान 30 मिनट में सूख जाएगा।

RCB को सपोर्ट करने पहुंचे फैन


जमशेदपुर में रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान लागू, 27-29 मार्च तक कई वाहनों की एंट्री पर रोक

जमशेदपुर : रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। संभावित भीड़, जुलूस और...

March 25, 2026

Read More News

Read More