महागामा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.630 किलो गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार

News Saga Desk

महगामा। महगामा में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बीते मंगलवार को पुलिस अधीक्षक, गोड्डा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि ललमटिया की ओर से एक युवक अवैध गांजा लेकर केंचुआ चौक की तरफ आ रहा है। युवक एक टीवीएस कंपनी की मोटरसाइकिल (निबंधन संख्या BR10AN 8782) से यात्रा कर रहा था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महगामा चंद्र शेखर आजाद के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। सिद्धू कान्हू चौक के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग के दौरान जब संदिग्ध मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया गया, तो चालक ने तेजी से वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की। लेकिन सशस्त्र बलों की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति के पास से एक सफेद रंग के कपड़े के झोले में रखा हुआ गांजा बरामद किया गया। झोले पर “राज निवास” लिखा हुआ था। तलाशी के क्रम में झोले से दो प्लास्टिक पैकेट में रखा अवैध गांजा बरामद हुआ।

प्रदर्श A (प्लास्टिक सहित) का वजन 0.600 किलोग्राम
प्रदर्श B (प्लास्टिक सहित) का वजन 2.030 किलोग्राम
कुल वजन: 3.630 किलोग्राम अवैध गांजा
गांजे को विधिवत जब्त करते हुए संबंधित धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान

नाम: मल्लोर उर्फ कुतुबुद्दीन
उम्र: 46 वर्ष
निवासी: थाना पीरपैंती, जिला भागलपुर (बिहार)

जप्त सामान

1. कुल 3.630 किलोग्राम अवैध गांजा
2. लाल-सफेद पट्टीदार ग्रे रंग की टीवीएस कंपनी की मोटरसाइकिल (BR10AN 8782)

छापामारी दल में शामिल अधिकारी

1. चंद्र शेखर आजाद – अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महगामा
2. उपेंद्र कुमार महतो – पुलिस निरीक्षक, महगामा प्रभाग
3. एसआई शिवदयाल सिंह – थाना प्रभारी, महगामा
4. एसआई राजन कुमार राम – थाना प्रभारी, हनवारा
5. एसआई राज गुप्ता – महगामा थाना
6. एसआई दरोगा राय
7. थाना रिजर्व गार्ड सशस्त्र बल के जवान
पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह सफलता पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का परिणाम है।


Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

Read More